किशनगढ़ बास में बाल विवाह निषेध अभियान के तहत शनिवार दोपहर 1 बजे एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह सिविल नालसा आशा स्कीम के अंतर्गत सो दिवसीय अभियान का हिस्सा था। शिविर के अंदर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में बताया की लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है।