चकरनगर: विडोरी गांव के 22 वर्षीय युवक का घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता कपड़े नदी में प्रवाह करने गए थे
बिठौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विडोरी में पिता के कपड़े जल प्रवाहित करने गया 22 वर्षीय युवक का 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी क्वारीं नदी में कोई सुराग नहीं लगा है।एसडीएम की मांग के बाद आई एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी कांबिंग कर रही है।लेकिन घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।बुधवार शाम करीब 5 बजे एसडीआरएफ की कांबिंग करती देखी गई