गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 142 पव्वे देशी शराब बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने अवैध शराब बेचने वाले 21 वर्षीय गोलू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गुरुवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र बंद फाटक के अन्तर्गत राधा विहार, अग्रवाल वाली गली में खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 142 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।