गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 दम्पति का मामला
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे 1 दंपति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले धैर्य नेगी और श्याम नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को भोपुरा ठेके के पास शालीमार गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को रीना और पंकज नाम के एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।