गाज़ियाबाद: मुरादनगर थाना पुलिस ने 'वीमेन पॉवर लाइन 1090' पर अभद्रता करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे 'वीमेन पॉवर लाइन 1090' पर कॉल करके अभद्रता करने वाले गुफरान नाम के एक शातिर अभियुक्त को राजपूत कालोनी से गिरफ्तार किया। इस मामले पर बीते 12 दिसंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से वीमेन पॉवर लाइन 1090 लखनऊ में कॉल करके अभद्रता करने के सम्बन्ध मे गुफरान के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।