गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर 40 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में संपत्ति के जाली दस्तावेज तैयार कर 40 लाख का लोन लेकर भाग जाने वाले विमल और राजकरण नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।