गाज़ियाबाद: संतों की धर्म संसद को नहीं दी अनुमति, डासना मंदिर के महंत बोले- प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है
हरिद्वार के जूना अखाड़े में आज से शुरू होने वाली संतों की धर्म संसद को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इससे संत समाज में आक्रोश है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने इस मामले पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे कहा कि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है।