गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक द्वारा आत्महत्या करने से पहले का वीडियो आया सामने
थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्ष के युवा ने बीते 16 तारीख को ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लिया था। अब इस मामले में युवक का सुसाइड से पहले का वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने अपने सुसाइड का कारण बताया है।