Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
usr12869801
स्टेट लेवल टूर्नामेंट में कुलदीप पाठनियां जी रहेंगे मुख्य अतिथि Live
Chamba, Chamba
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
सलूणी में किसान महिला दिवस पर सम्मेलन आयोजित, कृषि, प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा! 💐 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका को किया गया सम्मानित। #सलूणी #चंबा #किसानमहिलादिवस #कृषिमहिला #प्राकृतिकखेती पशुपालन दुग्धउत्पादन महिलासशक्तिकरण हिमाचलप्रदेश Chamba Salooni HimachalPradesh Agriculture WomenEmpowerment ChambaTodayChannel चंबाटुड
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
पुलिस कर रही कार्यवाही, अफवाहों पर और वायरल वीडियो पर ना दे ध्यान, बिना पुष्टि विडियो वायरल न करें -एसपी #viralreels #chamba #viralvideo
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
चंबा गौ हत्या मामला: दोषियों पर कार्रवाई कब? पुलिस की जांच पर टिकी निगाहें चंबा: गौ हत्या मामले को लेकर चंबा में जारी घटनाक्रम के बीच मुस्लिम समुदाय के विभिन्न संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठनों ने मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इस घटनाक्रम के बीच अब पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस मामले की जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाती है और कथित रूप से संलिप्त आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। 🔍 पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस जांच में सभी पहलुओं को निष्पक्षता से सामने लाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर पाएगी? पूर्व में इब्राहिम के जेल से फरार होने के मामले का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि मौजूदा मामले में जांच कितनी प्रभावी रहती है और पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। हालांकि, मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता और दोष तय करना जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया का विषय है। इसलिए पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आना महत्वपूर्ण होगा। 🎙️ बाइट: एसपी विजय सकलानी पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का आधिकारिक पक्ष इस मामले में महत्वपूर्ण रहेगा। Tribal Live News की नजर: क्या पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के सामने लाएगी? क्या प्रशासन सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सफल होगा? इन सवालों के जवाब पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक बयानों से स्पष्ट होंगे। संदेश: कानून अपना काम करे, दोषियों पर कार्रवाई हो और चंबा में शांति एवं भाईचारा कायम रहे। #Chamba #TribalLiveNews #ChambaNews #PoliceInvestigation #SocialHarmony #चंबा_समाचार #निष्पक्ष_पत्रकारिता
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
समग्र शिक्षा के तहत चंबा में जिला स्तरीय रंगोत्सव आयोजित सामानी कोठी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित सुरेंद्र ठाकुर Tribal Live News चंबा 15 अक्टूबर 2026 समग्र शिक्षा के अंतर्गत सामानी कोठी, चंबा में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अविनाश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 🎭 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर रंगोत्सव के दौरान प्राथमिक स्तर पर एकल गायन, लोक नृत्य और 2D पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, माध्यमिक स्तर पर रंगोली, कोलाज मेकिंग, लोकगीत और लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा सहित सरिता पुरी, मुनेबर वेग, बिंदु प्लाह, किरण जंद्रोटिया, चंदन वर्मा और कैफ शामिल रहे। निर्णायकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में डाइट चंबा के स्टाफ सदस्य अतुल महाजन, सहायक अभियंता दीपक शर्मा, डॉ. कविता बिजलवान, पवन ठाकुर, रोहित शर्मा, इमरान, संजीव राही, सोनिका और परवीन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कविता बिजलवान और रोहित शर्मा ने किया। 🏆 विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उप शिक्षा निदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी उपमा शर्मा ने स्मृति चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। 🙏 दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थियों को लाने वाले शिक्षकों का जताया आभार कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. राशि जंद्रोटिया ने सभी अतिथियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से उन अध्यापकों का धन्यवाद किया, जो दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग दिलाने के लिए लेकर आए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। 📌 रंगोत्सव का उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति से जोड़ना रंगोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और भारतीय लोक संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिला। खबर की मुख्य बातें चंबा के सामानी कोठी में जिला स्तरीय रंगोत्सव आयोजित। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने लिया भाग। गायन, लोक नृत्य, पेंटिंग, रंगोली और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। जिला परियोजना अधिकारी उपमा शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। #TribalLiveNews #ChambaNews #समग्रशिक्षा #रंगोत्सव #शिक्षा #विद्यार्थीप्रतिभा #लोकसंस्कृति #HimachalNews
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
#मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और प्रेमी साहिल को मौ#त की सजा. #LatestNews #CrimeUpdate #Justice
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
हिमाचल प्रदेश में नए जिले बनाने की कवायद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहल का स्वागत करते हुए धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर सवाल उठाए। #HimachalPradesh #Dharamshala #PuneetMalli #SudhirSharma #Congress #BJP #HimachalPolitics #NewDistricts #SukhvinderSinghSukhu #PoliticalNews #DharamshalaNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #HPNews #KangraNews #HimachalUpdates #EkNazarHimachalNews #हिमाचलप्रदेश #धर्मशाला #पुनीतमल्ली #सुधीरशर्मा #हिमाचलन्यूज #राजनीति #नएजिले
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
धौलाधार पर बर्फबारी से बदला मौसम, धर्मशाला में ठंड ने दी दस्तक!#Dharamshala #Dhauladhar #HimachalPradesh #HimachalNews #WeatherUpdate #Snowfall #Rainfall #DharamshalaWeather #KangraNews #HimachalWeather #BreakingNews #LatestNews #WeatherNews #MountainViews #NatureLovers #हिमाचलप्रदेश #धर्मशाला #धौलाधार #बर्फबारी #बारिश #मौसमअपडेट #ठंड #कांगड़ान्यूज #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Oct 16, 2026
डलहौजी/चंबा 15 अक्टूबर 2026, विधानसभा अध्यक्ष ने कूना-चलटूनी-भित-बलेरा पेयजल योजना की जनता को समर्पित, पेयजल योजना के पुर्ननिर्माण व संबर्धन कार्यों पर 45 लाख रुपये खर्च, बलेरा, नैनीखड्ड व जिहुंता पंचायतों के करीव 18 गावों की 2791 की आबादी को मिलेगी पर्याप्त पेयजल सुविधा प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सूनिश्चित करना राज्य सरकर की प्रतिबद्धता - कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा में पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ किया। 45 लाख रुपए की लागत से पुर्ननिर्मित व संर्बधित इस योजना से ग्राम पंचायत बलेरा, जिहुंता व नैनी खड्ड के गांव बलेरा, सुआगलू, चलटूनी, भित, फरोली, कुट, डुमरेडू तथा रैना सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांवों की 2791 की आबादी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर गाँव भित मे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य के दुर्गम व दूरदराज क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं को पहुंचाना राज्य सरकर की सर्वोच प्राथमिकता है। भटियात विधानसभा क्षेत्र प्रत्येक के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सूनिश्चित करने के लिए गत चार वर्षों के दौरान करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं व विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा इसके लिए धन की कमी आडे नहीं आने दी जायेगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आज विकास की दृष्टि से भटियात विधानसभा प्रदेश के उन चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर के वर्तमान कार्यकाल में इस विस क्षेत्र में 180 करोड रूपये सड़को के निर्माण पर खर्च किए जा चुके है जबकी 273 करोड़ के विभिन्न सड़कों के कार्य प्रगति पर हैं इस प्रकार वर्तमान सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल के पूर्ण होने तक लगभग 500 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जून 2027 तक लगभग 900 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है जिसकी बदौलत समूचे भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवाओं सहित विभिन्न विकास कार्यो व परियोजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने गत चार वर्षों के दौरान 174 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण किए हैं। वर्तमान में 365 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, विधानसभा क्षेत्र में विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली 564 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव अनुमोदित किए जा चुके हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है भटियात विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा उनके वर्तमान कार्यकाल में इस क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क सड़कों तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने गांव भित मे खाली पड़े प्राईमरी स्कूल भवन को नवभारत युवक मंडल भित को स्थानांतरित करने तथा स्थानीय महिला मंडल को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकतर का मौके पर समाधान करते हुए शेष समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पूर्व गांव भित मे पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान उप प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पंचायत की ओर से सम्मानित किया जबकि जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने भी विधानसभा अध्यक्ष को विभाग की ओर से सम्मानित किया। इसके अलावा नवभारत युवक मंडल भित के पदाधिकारियों व ग्राम पंचायत जिंहुता के उप प्रधान रविंद्र ठाकुर ने भी विधानसभा अध्यक्ष को विधिवत्त सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बलेरा की प्रधान बबली देवी शर्मा व उप प्रधान मनजीत सिंह, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाडी सुरेंद्र चाढक, एसडीएम अनिल भारद्वाज , डीएसपी मंयक शर्मा , अधीक्षण अभियांता राजेश मोगरा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर व नरेंद्र चौधरी, डीएफओ डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य वयक्ति भी उपस्थित थे।
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
स्टेट लेवल टूर्नामेंट में कुलदीप पाठनियां जी रहेंगे मुख्य अतिथि Live - Chamba News