जमुई: सेवा गांव में महिला को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 सेवा गांव में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक महिला को सांप ने डंस लिया। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान सेवा निवासी सूरज पासवान की पत्नी क्रांति देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।