अब यही देखना बाकी रह गया था स्कूल में,
रोहतास में शिक्षक दिवस पर शर्मसार हुई शिक्षा: बच्चों के सामने ही आपस में भिड़े गुरुजी और मैडम, 5 शिक्षक निलंबित
रोहतास। नोखा प्रखंड के चनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में मारपीट मामले को लेकर पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चों के सामने शिक्षक आपस में भिड़ गए थे। मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त जांच कर जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्रवाई की। सभी के खिलाफ अलग से आरोप-पत्र तैयार किया जाएगा। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि ब्रेकिंग न्यूज़ बाढ़ नहीं करता है।
#rohtaspatrika #rohtas
Barh, Patna | Sep 10, 2026