पनागर: वन विभाग की लापरवाही के बावजूद, किसान दंपत्ति ने खेत के तालाब से मगरमच्छ को जाल बिछाकर पकड़ा
खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर घाना में खेत में बने तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ के डेरा जमाने से किसान और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान दंपत्ति लखपत यादव ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। दंपत्ति ने तालाब में जाल बिछाकर करीब 4 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़