Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

झाबुआ: भगवान परशुरामजी के प्रकटोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

Jhabua, Jhabua | Apr 11, 2026

MORE NEWS

#सफलता_की_कहानी

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली नई उड़ान, गिफ्ट एवं टॉय शॉप का किया सफल विस्तार

जिले के निवासी श्री निखिल त्रिवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर छोटे व्यवसाय को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। वर्ष 2009 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ की गई उनकी गिफ्ट एवं टॉय शॉप आज झाबुआ शहर में एक विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। वर्षों की मेहनत से स्थापित इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिवार के भरण-पोषण एवं बढ़ती व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री त्रिवेदी ने अपने व्यवसाय के विस्तार का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत केनरा बैंक, झाबुआ से ₹8.00 लाख का ऋण प्राप्त किया।

योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया, नए एवं आकर्षक उत्पादों का स्टॉक बढ़ाया तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। व्यवसाय के विस्तार का सकारात्मक परिणाम सामने आया और आज उनकी मासिक आय लगभग ₹40,000 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने दो स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के साथ रोजगार सृजन का भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री निखिल त्रिवेदी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेकर दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ कार्य किया जाए, तो छोटा व्यवसाय भी बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। आज वे न केवल एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी हैं, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली नई उड़ान, गिफ्ट एवं टॉय शॉप का किया सफल विस्तार जिले के निवासी श्री निखिल त्रिवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर छोटे व्यवसाय को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। वर्ष 2009 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ की गई उनकी गिफ्ट एवं टॉय शॉप आज झाबुआ शहर में एक विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। वर्षों की मेहनत से स्थापित इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार के भरण-पोषण एवं बढ़ती व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री त्रिवेदी ने अपने व्यवसाय के विस्तार का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत केनरा बैंक, झाबुआ से ₹8.00 लाख का ऋण प्राप्त किया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया, नए एवं आकर्षक उत्पादों का स्टॉक बढ़ाया तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। व्यवसाय के विस्तार का सकारात्मक परिणाम सामने आया और आज उनकी मासिक आय लगभग ₹40,000 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने दो स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के साथ रोजगार सृजन का भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री निखिल त्रिवेदी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेकर दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ कार्य किया जाए, तो छोटा व्यवसाय भी बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। आज वे न केवल एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी हैं, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा सकते हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

ग्राम ढोल्यावड में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्राम ढोल्यावड, विकासखंड राणापुर में मंगलवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदिरा रकसिंग भाबोर ने की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल निगम झाबुआ एवं नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल अर्पण दिवस की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया। नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम ने ग्रामीणों को नल-जल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत उपयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। रंगोली के माध्यम से 'नल से जल' की अवधारणा को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच एवं मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना डावर, श्रीमती अंकिता पाठक, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

ग्राम ढोल्यावड में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्राम ढोल्यावड, विकासखंड राणापुर में मंगलवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदिरा रकसिंग भाबोर ने की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल निगम झाबुआ एवं नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल अर्पण दिवस की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया। नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम ने ग्रामीणों को नल-जल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत उपयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। रंगोली के माध्यम से 'नल से जल' की अवधारणा को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर सरपंच एवं मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना डावर, श्रीमती अंकिता पाठक, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज साँवले के मार्गदर्शन में जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शासकीय कलापथक दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास, झाबुआ तथा माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत मिण्डल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवारों को टूटने की स्थिति तक पहुँचा देता है तथा व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय कलापथक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। दल ने प्रेरणादायी गीतों एवं लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा बताया कि “नशे से दूरी ही सच्ची खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।”

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं पुलिस हेल्पलाइन 100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jhabua Police #Jhabua #JansamparkMP

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज साँवले के मार्गदर्शन में जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय कलापथक दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास, झाबुआ तथा माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत मिण्डल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवारों को टूटने की स्थिति तक पहुँचा देता है तथा व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय कलापथक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। दल ने प्रेरणादायी गीतों एवं लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा बताया कि “नशे से दूरी ही सच्ची खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।” इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं पुलिस हेल्पलाइन 100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jhabua Police #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

'झाबुआ की आकांक्षा' अभियान के तहत फिल्ड अधिकारियों को विद्यालय निरीक्षण का प्रशिक्षण

104 अधिकारियों को इंस्पेक्शन ऐप के उपयोग एवं विद्यालय मूल्यांकन की प्रक्रिया से कराया गया अवगत

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा 'झाबुआ की आकांक्षा' अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अभियान के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के निरीक्षण के लिए विभिन्न विभागों के फिल्ड अधिकारियों को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 104 फिल्ड अधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के समय विद्यालयों के निरीक्षण हेतु विकसित इंस्पेक्शन ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ऐप को एक्सेस करने, निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारियां दर्ज करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यालयों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ आधारभूत संरचना तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास जिले के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नियमित विद्यालय निरीक्षण कर कमियों की पहचान करें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें, जिससे जिले के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रशिक्षण का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार द्वारा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को ऐप की कार्यप्रणाली एवं निरीक्षण प्रक्रिया को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाते हुए बताया कि नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण से विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा। जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री संत कुमार चौबे द्वारा इंस्पेक्शन ऐप डेवलप किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान एप से संबंधित फिल्ड अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया।

इस दौरान फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

'झाबुआ की आकांक्षा' अभियान के तहत फिल्ड अधिकारियों को विद्यालय निरीक्षण का प्रशिक्षण 104 अधिकारियों को इंस्पेक्शन ऐप के उपयोग एवं विद्यालय मूल्यांकन की प्रक्रिया से कराया गया अवगत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा 'झाबुआ की आकांक्षा' अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अभियान के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के निरीक्षण के लिए विभिन्न विभागों के फिल्ड अधिकारियों को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 104 फिल्ड अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के समय विद्यालयों के निरीक्षण हेतु विकसित इंस्पेक्शन ऐप के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ऐप को एक्सेस करने, निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारियां दर्ज करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यालयों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ आधारभूत संरचना तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास जिले के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नियमित विद्यालय निरीक्षण कर कमियों की पहचान करें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें, जिससे जिले के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार द्वारा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को ऐप की कार्यप्रणाली एवं निरीक्षण प्रक्रिया को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाते हुए बताया कि नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण से विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा। जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री संत कुमार चौबे द्वारा इंस्पेक्शन ऐप डेवलप किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान एप से संबंधित फिल्ड अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सांदीपनि विद्यालय रजला में 85 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं

मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज सांदीपनि विद्यालय रजला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रथम चरण के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 6 के 35 तथा कक्षा 9 के 50 विद्यार्थियों सहित कुल 85 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करना है। साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों को विद्यालय तक नियमित रूप से पहुँचने में सहायता करेगी तथा बालक-बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी पालन आवश्यक है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सांदीपनि विद्यालय रजला में 85 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों का किया सम्मान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज सांदीपनि विद्यालय रजला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रथम चरण के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 6 के 35 तथा कक्षा 9 के 50 विद्यार्थियों सहित कुल 85 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ प्रदान करना है। साइकिल वितरण योजना विद्यार्थियों को विद्यालय तक नियमित रूप से पहुँचने में सहायता करेगी तथा बालक-बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी पालन आवश्यक है। मंत्री सुश्री भूरिया ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026