खलीलाबाद: चेयरमैन जगत जायसवाल ने दिखाई संवेदनशीलता, अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस में सुविधाएं बढ़ाने की मांग के लिए CM को लिखा पत्र
खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अस्पतालों, कचहरियों, पोस्टमार्टम गृहों और श्मशान घाटों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे पोस्टमार्टम व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में बैठने, शेड व पेयजल की व्यवस्था तथा मरीजों, तीमारदारों और आमजन के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।