सहजनवा: मलाव गाँव में तरबूज खाने के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ी
गोरखपुर में तरबूज खाने के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। बुधवार रात करीब 3 बजे हालत बिगड़ने पर सभी ने गांव के झोलाछाप से दवा लेकर खा ली।जिसके बाद सभी की तबीयत और बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर पड़ोसियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।