काको: पाली थाने की पुलिस ने लतनपट्टी गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आगे की कार्यवाही है जारी
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में लटनपट्टी गांव निबासी सहेंद्र यादव को नशे की हालत में हंगामा मचाते पकड़ा गया। जिसके बाद आगे की कार्यवाही जारी है।