काको: काजीसराय नहर के समीप हाइवा ट्रक की चपेट में आकर ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार छात्र की हुई मौत
काको प्रखंड के काजीसराय नहर के समीप ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक साइकिल सवार छात्र को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हयावा ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक घटना स्थल के समीप के अमथुआ गांव के निवासी बलिराम प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार था।