काको: गोपालपुर गांव स्थित खलिहान में रखे दो नेवारी के पुंज में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर हुई राख
प्रखंड के भेलावर ओपी अंतर्गत गोपालपुर गांव स्थित खलिहान में रखे नेवारी के दो पूंजो में अचानक आग लग गई। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। हुई आगलगी की घटना में दो किसानों के 5-5 हजार की संख्या वाले एक एक पुंज जलकर राख हो गया।