गोवर्धन: गोवर्धन भाजपा विधायक के कार्यक्रम में बार-बालाओं का अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के पैतृक गांव जानू में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामीणों के मनोरंजन के नाम पर हरियाणा से बार-बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस कराया गया