लखीमपुर खीरी में शनिवार को राजीव सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उनके साथ जिला जज शिव कुमार सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग मौजूद रहीं। न्यायमूर्ति ने पुरुष व महिला बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और भोजन, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।