पीपलखूंट: ट्रोले की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मोर्चरी के बाहर जुटी भीड़
पीपलखूंट थाना क्षेत्र में एनएच-56 पर हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद बुधवार को सीएचसी पीपलखूंट की मोर्चरी के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हादसे में जेथलिया निवासी 14 वर्षीय विशाल पुत्र शांतिलाल भोई की ट्रोले की टक्कर से मौत हुई थी। घटना की जानकारी के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोर्चर