भीलवाड़ा: राजस्थान में 1.05 लाख करोड़ की परियोजनाओं का ऐतिहासिक लोकार्पण एवं शिलान्यास, 'विकास की नई उड़ान'
भीलवाड़ा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से शनिवार को राजस्थान की धरती विकास और समृद्धि की साक्षी बनी। राजस्थान सरकार के सहयोग से 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली ऊर्जा, सड़क, नागरिक उड्डयन, रेल और जल से जुड़ी मेगा परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।