सारठ: कुकराहा, पथरड्डा, कौरैया के दुबे मंदिरों में वार्षिक पूजा के लिए उमड़ी भीड़, MLA समेत राजनेताओं ने भी टेका माथा
Sarath, Deoghar | Jul 27, 2026 सावन की दूसरी सोमवारी को कुकराहा, पथरड्डा, कौरैया समेत कई दुबे बाबा मंदिरों में आयोजित वार्षिक पूजा में शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बताया कि वार्षिक पूजा के दिन बाबा दुबे की पूजा अर्चना के लिए अहले सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। वहीं MLA चुन्ना सिंह, पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता, पूर्व MLA रणधीर सिंह समेत अन्य ने भी माथा टेका।