भोपाल के गांधीनगर इलाके में अचारपुरा के पास मीणा चौराहे पर 20 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली
Huzur, Bhopal | Oct 21, 2026 भोपाल के गांधीनगर इलाके में अचारपुरा के पास मीणा चौराहे पर 20 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार सुबह करीब 8 बजे को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।