लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने अमहरा एवं चानन थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं दो शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने अमहरा एवं चानन थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं दो शराबी को गिरफ्तार किया है।उत्पाद विभाग की टीम ने अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव से इसी गांव के रहने वाले शंकर राम को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से चानन थाना क्षेत्र के रहनेवाले दो लोगोंको शराब सेवन में गिरफ्तार किया गया।