लखीसराय: पुलिस अधीक्षक अभियान ने कार्यालय कक्ष में किया प्रेसवार्ता,गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली दिनेश कोड़ा के संदर्भ में दी जानकारी
लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चानन पुलिस ने गुप्त सूचना पर SSB एवं STF के सहयोग से बरमसिया जंगल से हार्डकोर नक्सली दिनेश कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर जिले के कजरा, चानन एवं पीरी बाजार थाना में कुल चार मामले दर्ज हैं। एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसपी पंकज कुमार के निर्देश पर सर्च अभियान चलाया गया।