लखीसराय: गिद्धा के समीप अनियंत्रित हो बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त, सवार दो व्यक्ति घायल,पुलिस ने इलाज हेतु पहुंचाया सदर अस्पताल
गिद्दा गांव के समीप एक बाइक - चालक के संतुलन खो देने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिस पर बैठा दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे हलसी थाना की पुलिस इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाई। घायल व्यक्ति की पहचान रामगढ़ निवासी विकास कुमार तथा संतोष कुमार के रूप में की गई है। घायल ने बताया की हलसी से रामगढ़ आने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जहां दुर्घटना हो गई।