मुज़फ्फरनगर: BSP को झटका, BSP छोड़कर कांग्रेस में लौटे सुरेंद्र पाल सिंह, बोले- 2027 में जिले की 6 सीटों पर लहराएगा कांग्रेस का परचम
मुजफ्फरनगर में बसपा को छोड़कर अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। वर्ष 2024 में उन्होंने नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस में वापसी के बाद उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। बोले- मुजफ्फरनगर की सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।