गोला: लखनापार गांव में पकड़े गए संदिग्ध दिख रहे बुजुर्ग को ग्रामीणों ने बड़हलगंज पुलिस को सौंपा, पूछताछ का वीडियो हुआ वायरल
Gola, Gorakhpur | Jun 20, 2024 गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल छोर पर स्थित बड़हलगंज में बीते दो सप्ताह से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण खुद ही गाँव की रखवाली कर रहे हैं। बीते कई दिनों से कई संदिग्ध व्यक्ति बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कई गाँव में पकडे़ भी जा चुके हैं। बुधवार की रात को लखनपार गांव में एक संदिग्ध दिख रहे बुजुर्ग को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनसे पूछताछ करने लगे।