गोला: ऊंचागांव में देसी शराब पीने से एक अधेड़ की हुई मौत, परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2024 गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचा गांव निवासी एक अधेड़ की देसी शराब पीने से मौके पर ही मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार ऊंचागांव के निवासी विजय पुत्र बसंत प्रसाद उम्र 40 वर्ष लगभग बुधवार की शाम 5 बजे नगवा भगवान चौराहा स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके पर शराब पीने गए थे। जहाँ मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।