गोला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़कर पीटने का वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2024 गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल छोर पर स्थित बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीण चोर को पीटने के बाद स्थानीय बड़हलगंज थाने की पुलिस को सौंप दिए। चोर को पीटने का वीडियो ऑल फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चले बीते दो सप्ताह से बड़हलगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं।