गोला: उरुआ थाना क्षेत्र के उरुआ ब्लॉक के समीप अर्धनग्न हालत में खेत में मिला महिला का शव, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गोला
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2024 गोरखपुर जनपद के उरुआ थाना क्षेत्र के उरुआ ब्लॉक के समीप बुधवार को एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। गोरखपुर के उरुआ ब्लॉक मुख्यालय के समीप बुधवार को ग्रामीणों ने एक खेत में लाल साड़ी में लिपटी हुई अर्धनग्न हालत में महिला के शव को देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोला रत्नेश्वर सिंह मौके पर पहुँच गए।