गोला: भुवनेश्वरी माता मंदिर के पास जूनियर हाई स्कूल के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र मे स्थित भुवनेश्वरी माता मंदिर के पास जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मेहडा गाँव के निवासी सत्यनारायण के पुत्र कुलदीप ने शव को देखते ही गोला थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया है। जिन्होंने बताया कि वह बुधवार को भर्रोह जा रहे थे तभी मंदिर के पास स्कूल के पीछे शव को देखा।