गोला: वासदेवपुर धुरियापार स्थित देसी शराब भट्ठी से पश्चिम चिलबिल के पेड़ नीचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Gola, Gorakhpur | Jun 20, 2024 उरुवा थाना क्षेत्र के वासदेवपुर (धुरियापार) में स्थित देशी शराब भट्टी से 25 मीटर पश्चिम दिशा में सड़क के बगल में स्थित चिलबिल के पेड़ नीचे एक व्यक्ति की गुरुवार को दोपहर बाद तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने उसकी पहचान बेलघाट थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (45) पुत्र जलेश्वर विश्वकर्मा के रूप में की।