शामली: बार एसोसिएशन कैराना के चुनाव के लिए 6 सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन, वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल किए गए
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता व महासचिव नसीम अहमद के संचालन में बार भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्षिक आय—व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 6 वरिष्ठ अधिवक्ताओं के रूप में एल्डर कमेटी का गठन किया गया।