शामली: थानाभवन थाना पुलिस ने विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत 1 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में एसपी के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाभवन थाना पुलिस ने गांव छछरौली जनपद सहारनपुर निवासी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।