शामली: जनपद शामली में पहली बार आयोजित होगा पांच दिवसीय शामली महोत्सव, डीएम ने कलेक्ट्रेट पर ली बैठक
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि जनपद में पहली बार शामली महोत्सव का आयोजन होगा, जिसके लिए 30 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। जिले में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक शामली महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।