सिधौली: कोनीघाट स्थित सरायन नदी पुल से 70 वर्षीय महिला में आत्महत्या करने को नदी में लगाई छलांग लोगो ने बचाया
कोनीघाट स्थित सरायन नदी पुल से बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाते ही स्थानीय राहगीरो ने बचाने हेतु आवाज दी कुछ नवयुवक नदी में कूद गए और बुजुर्ग महिला को नदी से बाहर निकाला।महिला की पहचान जय देवी 70 पत्नी मुन्नी लाल निवासी भरौना थाना संधना ले रूप में हुई। महिला को सिधौली सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया है।