सकलडीहा: मथेला गांव में नोटिस लेकर गए पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत सिपाहियों को बनाया बंधक, वीडियो आया सामने
बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला में एनबीडब्लू नोटिस पर पकड़ने गई चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जमीन पर रुपए बिखराकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई भी की गई। वहीं ग्रामीण पुलिस पर गल्ले में से रुपए निकालने का आरोप लगाया। वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने घेरा है, वही हाथापाई की जा रही हैं।