बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन पर मंगलवार को रेलवे ने सफल ट्रायल रन किया। बड़ीसादड़ी से जलोदा जागीर तक लोकोमोटिव को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा जांची गई। ट्रायल के दौरान उपमुख्य निर्माण इंजीनियर अंकित गुप्ता, राजाराम मीणा, रितीश कुमार, फूलचंद मीणा मौजूद रहे।