खेरागढ़: आगजनी की घटना के बाद खेरागढ़ चेयरमैन ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया
खेरागढ़ कस्बे में शनिवार रात करीब आठ बजे श्याम तोमर की प्रिंटर रिपेयरिंग की दुकान और मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रात 10 बजे नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग 'गुड्डू' मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने कहा कि इस दुख क