जमुई: दादपुर में भूमि विवाद के रंजिश में तेज धार हथियार से हमला कर 6 लोगों को किया घायल, इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 दादपुर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में बड़े भाई ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपने ही मंझले व छोटे भाई के परिवार वालों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे चार महिलाएं सहित 06 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पटना जाने के क्रम में एक महिला की मौत हो गई।