गढ़वा: महुलिया में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Mar 2, 2024 सदर थानांतर्गत महुलिया गांव में टेंपो पलटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के महेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की संबंध में बताया जाता है कि वह टेंपो पर सवार होकर गढ़वा से घर जा रहा था।