पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को ‘माई बहन मान योजना’ की नक़ल बताया
पटना में RJD नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नकल करने में नंबर वन हैं और हमारी माई बहन मान योजना की नकल कर रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इस योजना में केंद्र सरकार ने एक पैसा नहीं दिया, यह राज्य सरकार का पैसा है।