बहादुरपुर: गांधीनगर मुहल्ले काइटिन में बाइक चोरों का आतंक, एक रात में दो मोटरसाइकिल चोरी, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस
सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर-कटोरिया इलाके में बीती रात बाइक चोरों ने एक ही रात में दो मोटरसाइकिल चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।