सुल्तानगंज: दीपांशु डांस क्लासेस की बेटियां एकता नगर में करेंगी झिझिया लोकनृत्य की प्रस्तुति
हुनर जब अपनी मिट्टी की खुशबू लेकर आगे बढ़ता है, तो पहचान शहर की सीमाओं से निकलकर देश तक पहुंच जाती है। कुछ ऐसी ही गौरवगाथा लिखने जा रही हैं सुल्तानगंज की 16 बेटियां, जो गुजरात के एकता नगर में बिहार की पारंपरिक झिझिया लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाएंगी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय ए