समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि विवाद, अतिक्रमणवाद, भू-समाधान, कब्रिस्तान संबंधी मामलों, न्यायालयीन वादों, राजस्व प्रशासन, उत्पाद, खनन, यातायात व्यवस्था तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचल स्तर पर लंबित भूमि विवाद एवं भू-समाधान के मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना रहती है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। साथ ही विभिन्न स्थलों पर लंबित अतिक्रमणवाद के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बेगूसराय, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
#begusarai
57 views | Begusarai, Bihar | Jun 23, 2026