पाटी: कुम्भखेत में उप स्वास्थ्य केंद्र 6 महीने से बंद, CHO न होने से ग्रामीण परेशान, नहीं मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
Pati, Barwani | Aug 19, 2026 ग्रामीण इलाकों में आम जनमानस तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों की पोल उप स्वास्थ्य केंद्र कुम्भखेत खोल रहा है। पिछले छह महीनों से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती न होने के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र लगातार ताले में बंद पड़ा है। नतीजतन, स्थानीय ग्रामीणों को बुनियादी डॉक्टरी परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा तक नसीब नहीं हो पा रही है।