बीकानेर: स्थायीकरण की मांग को लेकर पीटीआई ने आंदोलन तेज किया, निदेशालय के आगे क्रमिक अनशन शुरू
पीटीआई भर्ती-2022 के बकाया पात्र चयनित अभ्यर्थियों के स्थायीकरण एवं वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सामने चल रहा धरना शनिवार को 34वें दिन भी जारी रहा। राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले आंदोलन के अगले चरण के रूप में क्रमिक अनशन और महापड़ाव का आगाज किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश सांगवान ने बताया कि अंतर्राष्ट्री