गाज़ियाबाद: विजयनगर पुलिस में हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस ने हत्या के आरोप में एक अभियुक्त प्रेम कुमार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बीती 22 मई 2024 को शुभम की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद प्रेम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी और पैसे के लेन देन को लेकर प्रेम में शुभम की हत्या कर दी।